Nitish Kumar Bihar CM Rashtriya Samachar
पटना, 6 सितंबर।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बक्सर और भोजपुर जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में राजग कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी तत्परता से जनता के बीच जाएं और सरकार की उपलब्धियों को साझा करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार हुआ है। इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना ही संगठन की मजबूती का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह भी कहा कि जनता के सवालों का सकारात्मक उत्तर दें और विकास कार्यों के तथ्य सामने रखें।
