नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मंसुख मांडविया ने कहा कि भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए हर गली को खेल का मैदान बनाना होगा और हर मंच पर तिरंगा ऊंचा फहरना चाहिए। नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्टस्टार x केपीएमजी प्ले-कॉम बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्स समिट 2025 में बोलते हुए उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ पेशा नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका है। उन्होंने ‘संडे ऑन साइकिल्स’ जैसी पहलों को जनभागीदारी का उदाहरण बताया और हर घर में खेल संस्कृति बसाने का आह्वान किया।
